Advertisement

HealthyLifestyle: रोज तांबे का पानी पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए

Copper water benefits

Copper water benefits: आयुर्वेद में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना एक पुरानी और प्रभावी परंपरा मानी जाती है. कहा जाता है कि तांबे के बर्तन में रातभर रखा पानी (ताम्र जल) पीने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज तांबे का पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? आइए विस्तार से जानते हैं.

HairCare: सिर से झड़ता डैंड्रफ खत्म करने का आसान घरेलू उपाय

क्या होता है तांबे के पानी का असर?
तांबे के बर्तन में रखा पानी धीरे-धीरे तांबे के गुणों को अवशोषित कर लेता है, जिससे यह पानी एंटी-बैक्टीरियल और शुद्ध माना जाता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

तांबे का पानी पीने के फायदे

पाचन तंत्र को करता है मजबूत: तांबे का पानी पेट को साफ रखने में मदद करता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं को कम कर सकता है.

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक: इसमें मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं.

स्किन को बनाता है ग्लोइंग: तांबे का पानी शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है.

वजन घटाने में मददगार: यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिल सकती है.

जोड़ों के दर्द में राहत: तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं.

किन लोगों को करना चाहिए परहेज?
जिन लोगों को लिवर से जुड़ी समस्या है, जिनके शरीर में पहले से ही कॉपर की मात्रा ज्यादा है, छोटे बच्चों को नियमित रूप से नहीं देना चाहिए, ज्यादा मात्रा में सेवन करने से उल्टी, पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है.

कैसे और कब पिएं तांबे का पानी?
रातभर तांबे के बर्तन में पानी रखें, सुबह खाली पेट 1 गिलास पिएं, दिनभर में ज्यादा मात्रा में न पिएं.

    ध्यान रखने वाली बातें
    तांबे के बर्तन को नियमित रूप से साफ करें, नींबू या खट्टे पदार्थ उसमें न रखें, संतुलित मात्रा में ही सेवन करें.

    इसे भी पढ़े- SummerSkincare: गर्मी में स्किन हो रही है ड्राई? ये 5 टिप्स तुरंत अपनाएं