Advertisement

Weight loss: रोज खाएं ये 5 सलाद, तेजी से घटेगा वजन

Weight loss salad

Weight Loss Salad: आज के समय में बढ़ता वजन एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं, ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में हेल्दी सलाद शामिल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. डॉ. रितिका समद्दार के अनुसार, सलाद न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं, बल्कि कैलोरी कम होने के कारण वजन घटाने में भी मददगार होते हैं.

http://EidOutfit2026: इस बार ईद पर ट्राई करें ये यूनिक अनारकली लुक!

रोज खाएं ये 5 तरह के सलाद
खीरा-टमाटर सलाद: यह बॉडी को हाइड्रेट रखता है और पाचन सुधारता है.

ग्रीन सलाद (पालक, लेट्यूस): फाइबर से भरपूर, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है.

फ्रूट सलाद: विटामिन और मिनरल्स से भरपूर, मीठा खाने की क्रेविंग कम करता है.

स्प्राउट्स सलाद: प्रोटीन का अच्छा स्रोत, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है.

चना सलाद: वजन घटाने के साथ-साथ एनर्जी भी देता है.

इसे भी पढ़े-SummerHealth: रोज नींबू पानी पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए