Wedding fashion tips: वेडिंग सीजन शुरू होते ही हर कोई चाहता है कि शादी के फंक्शन में उसका लुक सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे, लेकिन कई बार लोग महंगे कपड़े और मेकअप के बावजूद सही लुक नहीं पा पाते. अगर आप भी शादी में ग्लैमरस दिखना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स आपके बहुत काम आएंगे.
Sourav Ganguly बायोपिक में राजकुमार राव, लंदन-कोलकाता में होगी शूटिंग – बड़ा अपडेट
स्टाइलिश दिखने के आसान तरीके
सही आउटफिट का चुनाव करें: सबसे पहले अपनी बॉडी टाइप और स्किन टोन के अनुसार ड्रेस चुनें, बहुत भारी या बहुत सिंपल कपड़ों से बचें, हल्के एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे, साड़ी या सूट आपको क्लासी लुक देंगे.
मेकअप रखें सिंपल और एलिगेंट: बहुत ज्यादा मेकअप करने की बजाय न्यूड या सॉफ्ट ग्लैम लुक अपनाएं, अच्छा बेस, हल्का ब्लश, और सही लिपस्टिक आपके लुक को परफेक्ट बना सकते हैं.
सही ज्वेलरी से बढ़ाएं लुक: ड्रेस के अनुसार ज्वेलरी चुनें, अगर ड्रेस भारी है तो हल्की ज्वेलरी पहनें और अगर ड्रेस सिंपल है तो स्टेटमेंट ज्वेलरी ट्राई करें.
फुटवियर और हेयरस्टाइल पर दें ध्यान: कम्फर्टेबल और स्टाइलिश फुटवियर चुनें, साथ ही ड्रेस के अनुसार हेयरस्टाइल बनाएं जैसे सॉफ्ट कर्ल्स, बन या ब्रेडेड स्टाइल.
कॉन्फिडेंस है सबसे बड़ा स्टाइल: सबसे जरूरी है आपका आत्मविश्वास, मुस्कुराहट और सही बॉडी लैंग्वेज आपके लुक को और भी शानदार बना देती है.
इन गलतियों से बचें
बहुत ज्यादा मेकअप, गलत फिटिंग वाले कपड़े, ओवर एक्सेसरीज, अनकम्फर्टेबल फुटवियर.
ये भी पढ़े-SkinCare: ये घरेलू नुस्खा हटाएगा आपके चेहरे के व्हाइटहेड्स

























