Advertisement

VrindavanHoli2026: राधा-कृष्ण की रंगीली होली देखनी है? जरूर जाएं वृंदावन

वृंदावन होली 2026

VrindavanHoli2026: अगर आप इस बार होली को खास और यादगार बनाना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश का पवित्र शहर वृंदावन आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह हो सकता है. यहां की होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति, परंपरा और उत्साह का अनोखा संगम है, दुनिया भर से हजारों लोग यहां होली का दिव्य नजारा देखने आते हैं.

IND vs ZIM: सुपर 8 मैच से पहले Rinku Singh जुड़ेंगे या नहीं! जानिए सच

क्यों खास है वृंदावन की होली?

फूलों की होली- वृंदावन के मंदिरों में फूलों से होली खेली जाती है. गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियों की बारिश से पूरा माहौल सुगंधित और रंगीन हो जाता है.

भजन और कीर्तन का माहौल- यहां होली के दौरान हर गली-मंदिर में भजन-कीर्तन होते हैं, भक्तिमय माहौल लोगों को आध्यात्मिक अनुभव देता है.

कई दिनों तक चलता है उत्सव- वृंदावन और आसपास के क्षेत्रों जैसे मथुरा में होली कई दिनों तक अलग-अलग अंदाज में मनाई जाती है. फूलों की होली, रंगों की होली और लठमार होली तक.

विदेशी टूरिस्ट का पसंदीदा डेस्टिनेशन- हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक यहां की अनोखी होली देखने आते हैं, यहां की परंपरा और ऊर्जा उन्हें आकर्षित करती है.

    घूमने का सही समय
    होली से 5-7 दिन पहले ही वृंदावन पहुंचना अच्छा रहता है, क्योंकि इस दौरान कई मंदिरों में अलग-अलग कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं.

    यात्रा टिप्स
    भीड़ ज्यादा होती है, इसलिए होटल पहले से बुक करें, कैमरा और मोबाइल को वाटरप्रूफ कवर में रखें, ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें, जेब और सामान का ध्यान रखें.

    ये भी पढ़े-HoliStylingTips: होली पर दिखना है सबसे अलग? ट्राई करें ये व्हाइट सूट डिजाइन