SummerSkincare: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और प्रदूषण हमारी त्वचा पर बुरा असर डालने लगते हैं. टैनिंग, सनबर्न और ड्रायनेस जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, ऐसे में स्किन की खास देखभाल जरूरी हो जाती है. अगर आप भी इस गर्मी में अपनी त्वचा को सुरक्षित और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं.
http://मुजफ्फरनगर की बेटी शुचि कौशिक सेंट्रल जोन क्रिकेट कोच: जिले का गौरव!
अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स
धूप से बचाव है जरूरी- तेज धूप में निकलने से पहले स्किन को कवर करें. छाता, सनग्लासेस और हल्के कपड़ों का इस्तेमाल करें, सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक धूप से बचना सबसे बेहतर होता है.
एलोवेरा से पाएं ठंडक- एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है और सनबर्न से राहत दिलाता है. रोजाना चेहरे पर एलोवेरा लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है और नेचुरल ग्लो भी आता है.
नींबू और शहद का इस्तेमाल- नींबू में मौजूद विटामिन C टैनिंग कम करने में मदद करता है, जबकि शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है, दोनों को मिलाकर लगाने से स्किन साफ और चमकदार बनती है.
खीरा और गुलाब जल- खीरे का रस और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा ठंडी रहती है और जलन कम होती है. यह घरेलू टोनर की तरह काम करता है.
पानी और हेल्दी डाइट- गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और फल-सब्जियों का सेवन बढ़ाएं, यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और स्किन को अंदर से हेल्दी बनाता है.
स्किन केयर में न करें लापरवाही
ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स से बचें, दिन में 2-3 बार चेहरा धोएं, हल्का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
इसे भी पढ़े-http://Eid2026: इस बार घर सजाएं ऐसे, सब करेंगे तारीफ!
























