Fruits For Glowing Skin: आज के समय में हर कोई ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा चाहता है. महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय अगर आप सही डाइट अपनाएं, तो आपकी त्वचा अंदर से निखर सकती है. कुछ फल ऐसे होते हैं जो स्किन को नेचुरल ग्लो देने में बेहद असरदार साबित होते हैं.
HairCare: रूखे बालों से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खा!
त्वचा के लिए फायदेमंद फल
संतरा (Orange): विटामिन C से भरपूर संतरा त्वचा को चमकदार बनाता है और दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है.
सेब (Apple): रोज एक सेब खाने से त्वचा हेल्दी रहती है और एजिंग के लक्षण कम होते हैं.
आम (Mango): आम में मौजूद विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पोषण देते हैं और ग्लो बढ़ाते हैं.
केला (Banana): केला त्वचा को हाइड्रेट करता है और ड्रायनेस दूर करता है.
स्ट्रॉबेरी (Strawberry): स्ट्रॉबेरी स्किन को क्लीन करती है और पिंपल्स कम करने में मदद करती है.
कीवी (Kiwi): कीवी में मौजूद विटामिन E त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है.
तरबूज (Watermelon): तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखता है, जिससे त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग दिखती है.
अंगूर (Grapes): अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं.
कैसे करें सेवन?
रोजाना 1-2 तरह के फल अपनी डाइट में शामिल करें, ताजे और मौसमी फल ही खाएं, जूस की जगह फल सीधे खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.
इसे भी पढ़े- GardeningTips: बालकनी गार्डनिंग के लिए बेस्ट 8 समर प्लांट्स!


























