Advertisement

HappinessTips: हर वक्त खुश रहना चाहते हो? ये 5 सीक्रेट ट्रिक आज ही अपनाओ

stress free life tips

Happiness Tips: तेज रफ्तार जिंदगी, काम का दबाव और सोशल मीडिया की भागदौड़ में लोग अक्सर खुशी ढूंढते रह जाते हैं. मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि खुश रहने के लिए बड़ी चीज़ों की नहीं, बल्कि छोटी-छोटी अच्छी आदतों की जरूरत होती है, यहां जानिए 5 आसान और असरदार ट्रिक, जिन्हें अपनाकर आप रोजमर्रा की जिंदगी में ज्यादा खुश रह सकते हैं.

Imran Khan की हालत गंभीर Kapil Dev समेत 14 कप्तानों ने पाक सरकार से की अपील

ये 5 सीक्रेट ट्रिक

सुबह की शुरुआत पॉजिटिव रखें- दिन की शुरुआत मोबाइल या तनाव भरी खबरों से नहीं, बल्कि ध्यान, प्रार्थना या हल्की एक्सरसाइज से करें, इससे मन शांत रहता है और पूरे दिन पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है.

अपनों से जुड़ाव बढ़ाएं- दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना खुशी का सबसे बड़ा स्रोत है, छोटी-छोटी बातें शेयर करना और साथ हंसना तनाव कम करता है.

कृतज्ञता की आदत डालें- हर दिन 3 चीजें लिखें जिनके लिए आप आभारी हैं, रिसर्च बताती है कि यह आदत मानसिक संतुलन और खुशी दोनों बढ़ाती है.

खुद के लिए समय निकालें- हफ्ते में कुछ समय अपने शौक के लिए जरूर रखें—जैसे किताब पढ़ना, म्यूजिक सुनना या घूमना.

तुलना करना बंद करें- दूसरों से तुलना करने से आत्मविश्वास कम होता है, खुद की प्रगति पर ध्यान दें और छोटे-छोटे लक्ष्यों को पूरा करने पर खुश होना सीखें.

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?
डॉ. संदीप गोविल कहते हैं कि खुश रहने के लिए रोज 10–15 मिनट ध्यान, कसरत और सोशल कनेक्शन बेहद जरूरी हैं, ये आदतें तनाव कम करती हैं और दिमाग में सकारात्मक हार्मोन बढ़ाती हैं.

यह भी पढ़े-LipCare: काले होंठों से परेशान? 5 आसान घरेलू उपाय तुरंत ट्राय करें