Advertisement

FreshCurdTips: गर्मियों में ताजा दही चाहिए? ये आसान टिप्स जरूर अपनाएं

How to keep yogurt fresh in summer?

Curd Storage Tips Summer: गर्मी का मौसम आते ही दही हमारे खाने का अहम हिस्सा बन जाता है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है, लेकिन तेज गर्मी में दही जल्दी खट्टा हो जाता है, जिससे इसका स्वाद और उपयोग दोनों प्रभावित होते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका दही लंबे समय तक ताजा और स्वादिष्ट बना रहे, तो ये आसान टिप्स आपके काम आ सकते हैं.

SkinCareInSummer: गर्मियों में स्किन को बचाने के लिए बेस्ट फल

ये आसान टिप्स जरूर अपनाएं

सही तापमान पर रखें दही- दही को हमेशा ठंडी जगह या फ्रिज में रखें। ज्यादा गर्म तापमान में रखने से दही जल्दी खट्टा हो जाता है. दही जमने के बाद तुरंत उसे फ्रिज में रखना बेहतर होता है.

साफ और सूखे बर्तन का करें इस्तेमाल- दही रखने के लिए हमेशा साफ और सूखा बर्तन इस्तेमाल करें, गंदगी या नमी की वजह से दही जल्दी खराब हो सकता है.

दही में पानी न मिलाएं- दही में बार-बार पानी मिलाने से उसका स्वाद बिगड़ सकता है और वह जल्दी खट्टा हो जाता है, जरूरत हो तो खाने के समय ही पानी मिलाएं.

मिट्टी के बर्तन का करें उपयोग- मिट्टी के बर्तन में दही रखने से यह लंबे समय तक ताजा रहता है, ये बर्तन प्राकृतिक रूप से ठंडक बनाए रखते हैं, जिससे दही जल्दी खट्टा नहीं होता.

हरी मिर्च या नीम पत्ता रखें- एक छोटा सा देसी उपाय है—दही में 1-2 हरी मिर्च या नीम का पत्ता डाल दें, इससे दही जल्दी खट्टा नहीं होता और ताजगी बनी रहती है.

इसे भी पढ़े-SkinCare: गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? टैनिंग से बचने का आसान तरीका जानिए