Places To Visit In Jamshedpur: झारखंड का खूबसूरत शहर जमशेदपुर, जिसे “स्टील सिटी” के नाम से भी जाना जाता है, अपने साफ-सुथरे माहौल, हरियाली और शानदार टूरिस्ट स्पॉट्स के लिए मशहूर है. अगर आप पहली बार यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ खास जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें, ये जगहें आपके ट्रिप को यादगार बना देंगी.
HairCare: गर्मियों में रोज शैंपू करना बालों को कर सकता है खराब, जानिए
ये 7 जगहें जरूर घूमें
जुबली पार्क- जमशेदपुर का सबसे फेमस पार्क, जहां आपको हरियाली, फाउंटेन और खूबसूरत गार्डन देखने को मिलेंगे, शाम के समय यहां की लाइटिंग बेहद आकर्षक होती है.

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क- अगर आप फैमिली के साथ घूम रहे हैं, तो यह जगह परफेक्ट है, यहां कई तरह के जानवर और पक्षी देखने को मिलते हैं, जो बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आते हैं.

डिमना झील- शहर से थोड़ी दूरी पर स्थित यह झील नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग जैसी है, यहां आप बोटिंग और पिकनिक का आनंद ले सकते हैं.

भुवनेश्वरी मंदिर- एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर धार्मिक और प्राकृतिक दोनों तरह की सुंदरता का अनुभव कराता है, यहां से पूरे शहर का व्यू बेहद शानदार दिखता है.

हुडको झील- शांत और सुकून भरी जगह, जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ आराम से समय बिता सकते हैं, आसपास की हरियाली इसे और खास बनाती है.

Dalma Wildlife Sanctuary- एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह जगह बेस्ट है, यहां ट्रैकिंग के साथ-साथ जंगली जानवरों को करीब से देखने का मौका मिलता है.

दोमुहानी नदी- यहां दो नदियों का संगम होता है, जो इसे बेहद खूबसूरत बनाता है, सनसेट का नजारा देखने के लिए यह जगह परफेक्ट मानी जाती है.

ये भी पढ़े- HairCare: सिर से झड़ता डैंड्रफ खत्म करने का आसान घरेलू उपाय























