VisaFreeTravel: विदेश यात्रा का सपना हर किसी का होता है, लेकिन वीजा की लंबी प्रक्रिया और खर्च अक्सर लोगों का प्लान रोक देते हैं. अच्छी खबर यह है कि कई खूबसूरत देश ऐसे हैं जहां भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा-फ्री या आसान एंट्री मिलती है, आइए जानते हैं ऐसे लोकप्रिय देशों के बारे में, जहां आप बिना वीजा आसानी से घूम सकते हैं.
http://‘DHURANDHAR 2’ और ‘Toxic’ की लड़ाई से दूर हुए Sunny Deol! इस दिन आएगी ‘Gabru’
इन देशों में भारतीयों को नहीं चाहिए वीजा
नेपाल: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भारतीय नागरिक बिना वीजा जा सकते हैं, यहां माउंट एवरेस्ट, पोखरा और काठमांडू जैसे खूबसूरत शहर घूम सकते हैं.
भूटान: भूटान भारतीयों के लिए सबसे आसान इंटरनेशनल ट्रिप है, यहां की शांत वादियां और मठ बहुत प्रसिद्ध हैं.
मालदीव: हनीमून या बीच वेकेशन के लिए मालदीव बेस्ट है, भारतीयों को यहां वीजा-ऑन-अराइवल मिलता है.
थाईलैंड: थाईलैंड भारतीयों का पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, कई बार भारतीयों को वीजा छूट या ऑन-अराइवल सुविधा मिलती है.
इंडोनेशिया: बाली घूमने का सपना अब आसान है, इंडोनेशिया भारतीयों को आसान एंट्री देता है.
मॉरीशस: सुंदर समुद्र तट और भारतीय संस्कृति की झलक—मॉरीशस में भी भारतीयों को वीजा-ऑन-अराइवल मिलता है.
यात्रा से पहले ध्यान रखें
पासपोर्ट कम से कम 6 महीने वैध होना चाहिए, होटल बुकिंग और रिटर्न टिकट रखें, नियम समय-समय पर बदल सकते हैं, यात्रा से पहले अपडेट जरूर देखें.
क्यों करें वीजा-फ्री देशों की यात्रा?
आसान प्रक्रिया, कम खर्च, जल्दी ट्रिप प्लान, पहली इंटरनेशनल ट्रिप के लिए बेस्ट.
ये भी पढ़े-FashionTips: शादी में सबसे अलग दिखना है? सिल्क साड़ी के ये फैशन टिप्स
























