Advertisement

Valentine’sDay2026: मनाने की परंपरा कब और कैसे शुरू हुई? जानिए

ValentinesDay

ValentinesDay2026: हर साल 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. इसे प्यार और रिश्तों का खास दिन माना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर वैलेंटाइन डे की शुरुआत कब और कैसे हुई? इसके पीछे एक दिलचस्प इतिहास और कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं.

Bihar News: पटना में भारी मात्रा में कैश बरामद, बंगाल चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर पुलिस

संत वैलेंटाइन की कहानी
वैलेंटाइन डे का नाम संत वैलेंटाइन (Saint Valentine) के नाम पर पड़ा, कहा जाता है कि तीसरी शताब्दी में रोम के सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने सैनिकों के विवाह पर रोक लगा दी थी, उनका मानना था कि अविवाहित सैनिक बेहतर योद्धा साबित होते हैं.

लेकिन संत वैलेंटाइन ने इस आदेश का विरोध किया और गुप्त रूप से सैनिकों का विवाह करवाना शुरू कर दिया. जब यह बात सम्राट को पता चली तो उन्होंने वैलेंटाइन को 14 फरवरी के दिन मृत्यु दंड दे दिया. बाद में उनकी याद में इस दिन को प्रेम और समर्पण के प्रतीक के रूप में मनाया जाने लगा.

रोमन त्योहार से जुड़ा संबंध
कुछ इतिहासकारों का मानना है कि वैलेंटाइन डे की जड़ें प्राचीन रोमन त्योहार लुपरकालिया (Lupercalia) से भी जुड़ी हैं, यह त्योहार फरवरी के मध्य में मनाया जाता था और इसे उर्वरता और प्रेम से जोड़ा जाता था. समय के साथ ईसाई परंपराओं और लोक मान्यताओं के मेल से 14 फरवरी को संत वैलेंटाइन दिवस के रूप में मान्यता मिली.

प्रेम पत्रों की परंपरा
मध्यकालीन यूरोप में यह मान्यता प्रचलित हुई कि 14 फरवरी से पक्षियों के प्रजनन काल की शुरुआत होती है, इसी कारण इस दिन को प्रेम से जोड़ा गया. धीरे-धीरे प्रेम पत्र, कार्ड और उपहार देने की परंपरा शुरू हुई, जो आज तक जारी है.

आज का वैलेंटाइन डे
आज वैलेंटाइन डे सिर्फ कपल्स तक सीमित नहीं है, लोग अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों के प्रति भी प्यार और सम्मान जताते हैं. फूल, चॉकलेट, गिफ्ट और रोमांटिक डिनर इस दिन की खास पहचान बन चुके हैं.

इसे भी पढ़े-http://HugDayspecial2026: जानिए गले मिलने के पीछे की साइंस!