Advertisement

ValentineDay2026: दिल्ली में वैलेंटाइन डे मनाने का सीक्रेट प्लान, जानिए टॉप 5 रोमांटिक लोकेशन

celebrate Valentine's Day

ValentineDay2026: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होता है, वहीं वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है. कपल्स के लिए अपने प्यार को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने का दिन होता है. अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहते हैं और भीड़-भाड़ से हटकर कुछ खास और रोमांटिक प्लान की तलाश में हैं, तो दिल्ली की ये 5 लोकेशन आपके दिन को यादगार बना सकती हैं.

Gulf Countries को Dhurandhar ने धोया! Ban के बाद बानी No-1

ये हैं टॉप 5 रोमांटिक लोकेशन

1. सुंदर नर्सरी: प्रकृति, हरियाली और शांति के बीच समय बिताने के लिए सुंदर नर्सरी एक परफेक्ट जगह है. यहां कैफे, वॉकिंग ट्रेल्स और खूबसूरत गार्डन कपल्स को रोमांटिक माहौल देते हैं, सुबह या सनसेट टाइम यहां का नज़ारा और भी खास हो जाता है.

2. हौज खास विलेज: हेरिटेज और मॉडर्न कल्चर का अनोखा संगम हौज खास विलेज को खास बनाता है. झील के किनारे बैठकर बातचीत करना, आर्ट गैलरी घूमना या रूफटॉप कैफे में डिनर, यहां हर पल खास लगता है.

3. इंडिया गेट नाइट वॉक: अगर आप सिंपल लेकिन रोमांटिक प्लान चाहते हैं, तो इंडिया गेट की नाइट वॉक बेस्ट ऑप्शन है. रोशनी से जगमगाता इंडिया गेट और ठंडी हवा वैलेंटाइन डे को यादगार बना देती है.

4. मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के आसपास कैफे: दिल्ली के सेंटर में मौजूद ये एरिया शांत और ट्रेंडी कैफे के लिए जाना जाता है, यहां आप अपने पार्टनर के साथ कॉफी डेट या लंच डेट प्लान कर सकते हैं.

5. कुतुब मीनार कॉम्प्लेक्स: इतिहास और रोमांस का अनूठा मेल देखने के लिए कुतुब मीनार कॉम्प्लेक्स एक बेहतरीन लोकेशन है, हेरिटेज बैकग्राउंड में फोटोज और शांत वातावरण कपल्स को खास अनुभव देता है.

    वैलेंटाइन डे प्लान को बनाएं और भी खास
    सुबह की शुरुआत ब्रेकफास्ट डेट से करें, एक छोटा सा हैंडमेड गिफ्ट या लेटर दें, सनसेट या नाइट डेट प्लान करें, यादगार तस्वीरें जरूर लें.

    यह भी पढ़े-HairCare: शैंपू करने के अगले दिन बाल क्यों चिपक जाते हैं? जानिए एक्सपर्ट टिप्स