Advertisement

VaishnoDeviTravel: वैष्णो देवी मंदिर यात्रा के साथ इन 5 शानदार जगहों की भी करें सैर

VaishnoDeviYatra

VaishnoDevi Travel: चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 19 मार्च से हो रहा है. नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और देशभर के श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं, ऐसे में कई भक्त नवरात्रि के दौरान माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने भी पहुंचते हैं. अगर आप भी नवरात्रि के मौके पर वैष्णो देवी यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आसपास मौजूद कुछ खूबसूरत जगहों की सैर भी कर सकते हैं, ये जगहें आपकी यात्रा को और भी यादगार बना सकती हैं.

“मां ढूंढती रही बेटी को, 9 दिन बाद खेत में मिली मुस्कान की लाश”

वैष्णो देवी के पास घूमने की जगहें

कटरा- कटरा वैष्णो देवी यात्रा का मुख्य आधार स्थल है, यहां से ही श्रद्धालु माता के दरबार की यात्रा शुरू करते हैं. कटरा में पहाड़ी नजारे, बाजार और स्थानीय संस्कृति का अलग ही आकर्षण देखने को मिलता है.

भैरव बाबा मंदिर- मान्यता है कि माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद भैरव बाबा मंदिर के दर्शन करना जरूरी माना जाता है। यहां से आसपास की पहाड़ियों का खूबसूरत दृश्य भी दिखाई देता है.

अर्धकुमारी गुफा- इसे गर्भजून गुफा भी कहा जाता है, धार्मिक मान्यता के अनुसार माता वैष्णो देवी ने यहां कुछ समय तक तपस्या की थी. यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है.

शिव खोरी गुफा- प्राकृतिक रूप से बनी यह गुफा भगवान शिव को समर्पित है, यहां स्थित प्राकृतिक शिवलिंग को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं.

जम्मू- वैष्णो देवी यात्रा के दौरान जम्मू शहर भी घूमने के लिए अच्छा विकल्प है, यहां कई ऐतिहासिक मंदिर, बाजार और पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जो यात्रियों को आकर्षित करते हैं.

इसे भी पढ़े-MirzapurTourism: मिर्जापुर की ये 5 जगहें हैं सबसे ज्यादा फेमस, जरूर करें एक्सप्लोर