Advertisement

SkinCare Tips: चेहरे के काले धब्बों से परेशान? सुबह अपनाएं ये एलोवेरा तरीका

skin care tips

AloeVera For Dark Spots: धूप, प्रदूषण, हार्मोनल बदलाव और गलत स्किनकेयर के कारण चेहरे पर काले धब्बे (पिगमेंटेशन) होना आम समस्या बन गई है. महंगे ट्रीटमेंट और क्रीम के बजाय कई लोग घरेलू उपायों की ओर रुख कर रहे हैं, ऐसे में एलोवेरा को प्राकृतिक और असरदार उपाय माना जाता है, जो स्किन को साफ और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है.

IRE vs ZIM T20 World Cup 2026: बारिश ने बिगाड़ा मैच, Zimbabwe सुपर-8 में, Australia बाहर

क्यों फायदेमंद है एलोवेरा?
एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, C और E पाए जाते हैं, जो स्किन को रिपेयर करने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं, इसमें मौजूद एलोइन कंपाउंड त्वचा की रंगत सुधारने में सहायक माना जाता है.

सुबह अपनाएं ये आसान तरीका
एलोवेरा जूस (खाली पेट)- 1–2 चम्मच ताजा एलोवेरा जूस गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं, इससे शरीर डिटॉक्स होता है और स्किन हेल्दी रहती है.

एलोवेरा जेल मसाज– चेहरा धोकर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं, 5 मिनट हल्की मसाज करें, इसके बाद 15–20 मिनट बाद सादा पानी से धो लें.

एलोवेरा और हल्दी फेस पैक– एलोवेरा जेल में चुटकीभर हल्दी मिलाएं, 10 मिनट लगाकर धो लें, इसे हफ्ते में 3–4 बार अपनाने से धीरे-धीरे दाग हल्के हो सकते हैं.

ध्यान रखें ये बातें
एलोवेरा लगाने से पहले पैच टेस्ट करें, ज्यादा मात्रा में एलोवेरा जूस न पिएं, सनस्क्रीन जरूर लगाएं, लगातार समस्या होने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें.

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?
स्किन एक्सपर्ट डॉ. निशा शर्मा के अनुसार, एलोवेरा त्वचा को शांत और मॉइस्चराइज करता है, जिससे हल्के दाग-धब्बों में सुधार हो सकता है, लेकिन गंभीर पिगमेंटेशन में डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

इसे भी पढ़े- HappinessTips: हर वक्त खुश रहना चाहते हो? ये 5 सीक्रेट ट्रिक आज ही अपनाओ