Advertisement

ShivajiJayanti: आज है शिवाजी महाराज जयंती! जानिए उनकी ये 5 अनसुनी बातें

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: हर साल 19 फरवरी को भारत में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है, शिवाजी महाराज न केवल मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे, बल्कि एक ऐसे वीर योद्धा थे जिन्होंने अपनी अद्भुत रणनीति, साहस और नेतृत्व कौशल से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी, आज उनकी जयंती पर आइए जानते हैं उनके जीवन की 5 अनसुनी बातें, जो शायद आप पहले न जानते हों.

‘1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा’, Rj Mahvash पर Akshay Kumar के बयान ने चौंकाया

छत्रपति शिवाजी की ये हैं 5 अनसुनी बातें

1. छोटे उम्र में ही दिखा वीरता का लक्षण- शिवाजी महाराज बचपन से ही साहसी और चतुर थे. मात्र 16 साल की उम्र में उन्होंने अपने पहले किले को जीतकर मराठा साम्राज्य की नींव रखी.

2. अद्भुत युद्ध रणनीति- शिवाजी महाराज की रणनीति इतनी प्रभावशाली थी कि उनके दुश्मन भी उनके चालाकी और योजनाओं के कायल थे, उन्होंने अपने सैनिकों को कम संसाधनों के बावजूद जीत दिलाई.

3. समानता और न्यायप्रियता के प्रतीक- शिवाजी महाराज अपने प्रजा के लिए न्यायप्रिय थे, उन्होंने लोगों के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कई कठोर कदम उठाए.

4. समुद्र और किलों का कुशल उपयोग- शिवाजी महाराज ने समुद्री नौसैनिक शक्ति का भी विकास किया और कई किलों का निर्माण कर अपनी सेना और जनता को सुरक्षित रखा.

5. शांति और धर्मनिरपेक्षता का पालन- युद्ध में भी शिवाजी महाराज ने धर्मनिरपेक्ष नीति अपनाई. वे अपने अनुयायियों के धार्मिक अधिकारों का सम्मान करते थे और साम्राज्य में शांति बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहते थे.

यह भी पढ़े-http://FashionTips2026: कॉलेज गर्ल्स के लिए टॉप 5 ट्रेंडिंग आउटफिट्स