Face Beauty Tips At Home: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे, इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं, बल्कि कुछ आसान और प्राकृतिक चीजों का सही इस्तेमाल आपकी स्किन को खूबसूरत बना सकता है. आइए जानते हैं ऐसे असरदार उपाय, जिन्हें आप आज से ही अपनाकर फर्क देख सकते हैं.
FitnessTips: रोज वर्कआउट नहीं कर पाते? एक्सपर्ट के ये 3 टिप्स बदल देंगे आदत
ये चीजें आज से इस्तेमाल करें
एलोवेरा जेल- एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट करता है और नेचुरल ग्लो देता है. रोज रात में सोने से पहले हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं.
शहद- शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं, हफ्ते में 2-3 बार फेस पर लगाकर 10-15 मिनट बाद धो लें.
कच्चा दूध- कच्चा दूध एक बेहतरीन क्लेंजर है, इसे कॉटन से चेहरे पर लगाकर गंदगी साफ करें और स्किन को फ्रेश रखें.
नींबू- नींबू में विटामिन C होता है, जो दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है, इसे सीधे लगाने से पहले पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें.
गुलाब जल- गुलाब जल स्किन को टोन करता है और ताजगी देता है, इसे रोजाना फेस मिस्ट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.
खीरा- खीरा स्किन को ठंडक देता है और डार्क सर्कल्स कम करने में मदद करता है, इसका रस या स्लाइस आंखों पर रखें.
अन्य टिप्स
रोज 7-8 गिलास पानी पिएं, संतुलित आहार लें, पर्याप्त नींद जरूर लें, ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें.
इसे भी पढ़े- Budget Snow Destinations: कम बजट में बर्फ देखने के लिए बेस्ट 5 हिल स्टेशन

























