Advertisement

ChhattisgarhTravel: घूमने के लिए परफेक्ट हैं छत्तीसगढ़ की ये वादियां

ChhattisgarhTravel

ChhattisgarhTravel: प्राकृतिक सुंदरता, झरनों, घने जंगलों और शांत वादियों के लिए मशहूर छत्तीसगढ़ तेजी से एक पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है. अगर आप भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो छत्तीसगढ़ की ये खूबसूरत वादियां आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती हैं.

‘Ramayana’ रफ कट टेस्ट स्क्रीनिंग ने अमेरिकियों के होश उड़ा दिए!

छत्तीसगढ़ की ये वादियां जरूर जाएं

चित्रकोट जलप्रपात- इसे ‘भारत का नियाग्रा फॉल’ भी कहा जाता है. बारिश के मौसम में इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. आसपास की हरियाली और नदी का नजारा मन मोह लेता है.

तीरथगढ़ जलप्रपात- घने जंगलों के बीच स्थित यह झरना शांत और रोमांटिक माहौल के लिए जाना जाता है, यहां की ठंडी फुहारें सैलानियों को खास सुकून देती हैं.

मैनपाट- इसे ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’ कहा जाता है, यहां की ठंडी हवा, पहाड़ियां और घास के मैदान किसी हिल स्टेशन जैसा अनुभव देते हैं.

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान– वन्यजीव और प्राकृतिक गुफाओं के लिए मशहूर यह राष्ट्रीय उद्यान एडवेंचर लवर्स के लिए परफेक्ट है, यहां ट्रैकिंग और फोटोग्राफी का भरपूर आनंद लिया जा सकता है.

बैलाडीला पहाड़ियां- हरे-भरे पहाड़ और बादलों से घिरी वादियां यहां का मुख्य आकर्षण हैं, सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य बेहद मनमोहक होता है.

घूमने का सही समय
अक्टूबर से फरवरी के बीच का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, जब मौसम सुहावना और ठंडा रहता है.

ये भी पढ़े-http://HoliLooks2026: होली में रंगों के साथ स्टाइल भी, ये 5 लुक्स जरूर ट्राय करें