Advertisement

SwamiVivekanandaJayanti 2026: कब है? जानिए

SwamiVivekananda: भारत के महान संत, दार्शनिक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती हर साल 12 जनवरी को मनाई जाती है, इस दिन को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप में भी मनाया जाता है. स्वामी विवेकानंद जयंती का उद्देश्य युवाओं को उनके विचारों से प्रेरित करना और राष्ट्र निर्माण के लिए जागरूक करना है.

नव नालंदा महाविहार: विश्व हिंदी दिवस, जापानी बौद्ध धर्म पर अंतरराष्ट्रीय विमर्श

कब मनाई जाती है स्वामी विवेकानंद जयंती?
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था, उनके जन्मदिन को भारत सरकार ने वर्ष 1984 से राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.

स्वामी विवेकानंद जयंती का महत्व
स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया, उनका प्रसिद्ध कथन “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” आज भी करोड़ों युवाओं को प्रेरित करता है, इस दिन देशभर में स्कूल और कॉलेजों में कार्यक्रम, युवा सम्मेलन, भाषण प्रतियोगिताएं, प्रेरक विचारों का प्रसार किया जाता है.

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस?
सरकार का मानना है कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं में नैतिकता, आत्मविश्वास, देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देते हैं, इसी वजह से उनके जन्मदिवस को युवाओं को समर्पित किया गया है.

ये भी पढ़े-YogaForPain: रोज सुबह करें ये 3 एक्सरसाइज और दर्द से तुरंत राहत पाएं