Advertisement

SummerSkinCare: धूप में काली पड़ गई स्किन? संतरे का ये नुस्खा करेगा कमाल!

Orange Peel Face Pack

Tan Removal Home Remedy: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण स्किन टैनिंग एक आम समस्या बन जाती है. लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा काली पड़ने लगती है और उसका नैचुरल ग्लो भी कम हो जाता है, ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू उपाय ज्यादा असरदार और सुरक्षित माने जाते हैं.

ParentingTips: क्या प्रेशर से बच्चे बनते हैं सफल या बिगड़ जाते हैं?

इन्हीं में से एक है संतरे के छिलके का नुस्खा, जो टैनिंग हटाने और त्वचा को निखारने में बेहद कारगर माना जाता है, संतरे के छिलकों में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को साफ करने और उसे चमकदार बनाने में मदद करते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले संतरे के छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखाकर उनका पाउडर बना लें, अब इस पाउडर में थोड़ा सा दही या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इस पेस्ट को चेहरे और टैनिंग वाली जगह पर लगाएं और 10–15 मिनट तक छोड़ दें, इसके बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें.

क्या हैं फायदे?
त्वचा की टैनिंग धीरे-धीरे कम होती है, स्किन का रंग साफ और निखरा हुआ दिखता है, डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है, त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है.

ध्यान रखने वाली बातें
इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में 2–3 बार करें, अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.

ये भी पढ़े-ये है UP का छुपा हुआ स्वर्ग! पीलीभीत टाइगर रिजर्व जरूर देखें