SkinCareTips: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और केमिकल ट्रीटमेंट से थक चुके लोगों के लिए संतरे के छिलके एक आसान और नेचुरल विकल्प बनकर सामने आ रहे हैं. विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल एसिड्स से भरपूर संतरे के छिलके पिंपल्स, दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मददगार माने जाते हैं.
‘Main Hoon Na 2’ में Shah Rukh Khan का डबल धमाका, जानिए अपडेट
क्यों फायदेमंद हैं संतरे के छिलके?
विशेषज्ञों के अनुसार संतरे के छिलकों में मौजूद विटामिन-C त्वचा की डलनेस कम करता है, जबकि एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स की समस्या से राहत दिलाने में सहायक होते हैं, यही कारण है कि आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में इनका लंबे समय से इस्तेमाल होता आ रहा है.
कैसे करें संतरे के छिलकों का इस्तेमाल?
संतरे के छिलके का पाउडर: छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें, इसे गुलाब जल या दही के साथ मिलाकर चेहरे पर 10–15 मिनट लगाएं, फिर हल्के हाथों से धो लें.
टैनिंग के लिए फेस पैक: संतरे के छिलके का पाउडर, शहद, दूध मिलाकर पैक बनाएं, हफ्ते में 2 बार लगाने से त्वचा में निखार आ सकता है.
पिंपल्स के लिए उपाय: संतरे के छिलके के पाउडर में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं, इससे अतिरिक्त तेल कम होने में मदद मिलती है.
क्या मिल सकते हैं फायदे?
टैनिंग और सन डैमेज में कमी, पिंपल्स और दाग-धब्बों में राहत, त्वचा में नेचुरल ग्लो, स्किन टेक्सचर में सुधार.
इसे भी पढ़े-http://RoseDay2026: ये 5 मैसेज भेजे और पार्टनर का दिन बना दें!

























