Skincare home remedies: आजकल चेहरे पर व्हाइटहेड्स की समस्या आम हो गई है. धूल-मिट्टी, गलत खान-पान और स्किन की सही सफाई न करने से चेहरे पर छोटे-छोटे सफेद दाने यानी व्हाइटहेड्स बन जाते हैं. ये देखने में खराब लगते हैं और त्वचा की चमक भी कम कर देते हैं, लेकिन अच्छी खबर ये है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप व्हाइटहेड्स से राहत पा सकते हैं.
Sunny Deol का ‘Border 2’ गाना ‘घर कब आओगे’ बना नंबर-1
ये हैं घरेलू नुस्खा
स्टीम लें (भाप से सफाई): चेहरे पर 5-10 मिनट भाप लेने से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और व्हाइटहेड्स निकालना आसान हो जाता है। हफ्ते में 1-2 बार स्टीम लेना फायदेमंद है.
शहद और चीनी स्क्रब: 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच चीनी मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब करें, इससे डेड स्किन हटती है और व्हाइटहेड्स कम होते हैं.
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक: मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं, इसे 15 मिनट तक लगाकर धो लें। इससे स्किन साफ और ऑयल-फ्री रहती है.
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल: रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और व्हाइटहेड्स कम होते हैं.
सही फेसवॉश और डाइट: दिन में दो बार फेसवॉश से चेहरा साफ करें और तैलीय व जंक फूड कम खाएं, ज्यादा पानी पीना भी स्किन के लिए अच्छा होता है.
ध्यान रखें
व्हाइटहेड्स को नाखून से न दबाएं, ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स से बचें, समस्या ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह लें.
इसे भी पढ़े-ShivajiJayanti: आज है शिवाजी महाराज जयंती! जानिए उनकी ये 5 अनसुनी बातें

























