Ruffle Saree Styling: शादी का सीजन आते ही हर महिला चाहती है कि वह सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे, ऐसे में रफल साड़ी (Ruffle Saree) आजकल फैशन ट्रेंड में छाई हुई है. इसकी खासियत है इसका फ्लोई डिजाइन और मॉडर्न लुक, जो हर फंक्शन के लिए परफेक्ट माना जा रहा है, आइए जानते हैं कैसे आप अलग-अलग मौकों पर रफल साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं.
HairCare: गर्मियों में रोज शैंपू करना बालों को कर सकता है खराब, जानिए
ये रफल साड़ी लुक्स
मेहंदी फंक्शन के लिए लाइट रफल साड़ी- मेहंदी जैसे फंक्शन में हल्के रंग जैसे पीला, मिंट ग्रीन या पेस्टल शेड्स की रफल साड़ी चुनें. इसके साथ फ्लोरल ज्वेलरी और लाइट मेकअप आपको फ्रेश और एलिगेंट लुक देगा.
संगीत नाइट के लिए ग्लैमरस लुक- संगीत में थोड़ा ग्लैमर जरूरी होता है, शिमरी या सीक्विन वाली रफल साड़ी के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स और हाई हील्स पहनें. यह लुक आपको पार्टी की जान बना देगा.
शादी के दिन के लिए रॉयल स्टाइल- शादी के दिन डार्क कलर जैसे रेड, मरून या रॉयल ब्लू रफल साड़ी चुनें, हैवी ब्लाउज और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ यह लुक बेहद शानदार लगेगा.
रिसेप्शन के लिए क्लासी टच- रिसेप्शन के लिए सॉफ्ट फैब्रिक और न्यूट्रल शेड्स की रफल साड़ी चुनें, इसके साथ स्मोकी आई मेकअप और स्लीक हेयरस्टाइल आपको क्लासी और मॉडर्न लुक देगा.
ऑफिस या छोटे फंक्शन के लिए सिंपल लुक- अगर आपको किसी छोटे फंक्शन या ऑफिस पार्टी में जाना है, तो सिंपल और मिनिमल रफल साड़ी पहनें. हल्का मेकअप और कम ज्वेलरी के साथ यह लुक बहुत एलिगेंट लगेगा.
क्यों ट्रेंड में है रफल साड़ी?
मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, हर बॉडी टाइप पर सूट करती है, स्टाइल करने में आसान, हर फंक्शन के लिए अलग-अलग लुक देता है.
यह भी पढ़े- LifestyleTips: काले और लाल मटके में कौन करता है पानी ज्यादा ठंडा?























