Rose Day Celebration: वेलेंटाइन वीक का पहला दिन Rose Day से शुरू होता है, वहीं साल 2026 में यह दिन 7 फरवरी को पड़ रहा है, इस दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्तों और परिवार के लोगों को गुलाब देकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं. http://Ind Vs Pak: श्रीलंका की धमकी से डरा पाकिस्तान! भारत से खेलने पर सरकार से फिर करेगा बात
Rose Day का असली मतलब
Rose Day का उद्देश्य सिर्फ गुलाब देना नहीं है, बल्कि अपने दिल की भावनाओं को व्यक्त करना और रिश्तों को मजबूत बनाना है. गुलाब के रंग के अनुसार इसका अर्थ बदलता है और यह प्यार, दोस्ती या सम्मान का प्रतीक बनता है.
गुलाब के रंगों का मतलब
लाल गुलाब – सच्चा प्यार और रोमांस का प्रतीक
पीला गुलाब – दोस्ती, खुशी और अपनापन
गुलाबी गुलाब – प्रशंसा और आदर
सफेद गुलाब – शांति, मासूमियत और नई शुरुआत
ऑरेंज गुलाब – उत्साह और ऊर्जा
नीला गुलाब – रहस्य और विशेष आकर्षण
बैंगनी/वायलेट गुलाब – अनूठा प्यार और अभिलाषा
Rose Day पर क्या करें
गुलाब का रंग सोच-समझकर चुनें ताकि सही संदेश जाए, गुलाब के साथ प्यार भरी लाइनें या नोट दें, पार्टनर को सरप्राइज देना संबंध को यादगार बनाता है, दोस्ती के लिए पीला गुलाब देना ना भूलें.
इसे भी पढ़े-http://Rose Day 2026: पार्टनर को इम्प्रेस करने वाली खास लाइनें


























