Famous Mosques India: भारत में चांद दिखने के बाद 19 फरवरी 2026 से रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत होने की संभावना है. इस्लामी कैलेंडर चांद पर आधारित होता है, इसलिए रमजान हर साल अलग तारीख से शुरू होता है. रमजान में नमाज, रोजा और इबादत का विशेष महत्व होता है, ऐसे में देशभर की ऐतिहासिक और पवित्र मस्जिदों में नमाज अदा करने का अलग ही सवाब माना जाता है. आइए जानते हैं भारत की 7 सबसे प्रसिद्ध मस्जिदें जहां रमजान में नमाज पढ़ने का विशेष महत्व है.
http://‘Dhurandhar’ के बाद इस डरावनी फिल्म में Villain बनेंगे Akshaye Khanna
भारत की 7 सबसे पवित्र मस्जिदें
1. जामा मस्जिद – दिल्ली: पुरानी दिल्ली की यह मस्जिद मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनवाई गई थी, रमजान में यहां हजारों लोग तरावीह और ईद की नमाज पढ़ने आते हैं.

2. मक्का मस्जिद – हैदराबाद: चारमीनार के पास स्थित यह मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है, रमजान में यहां का माहौल बेहद खास होता है.

3. ताज-उल-मसाजिद – भोपाल: भारत की सबसे विशाल मस्जिदों में शामिल, रमजान में हजारों लोग यहां नमाज अदा करते हैं.

4. हाजी अली दरगाह – मुंबई: समुद्र के बीच बनी यह दरगाह रमजान में इबादत और दुआ के लिए खास मानी जाती है.

5. हजरतबल दरगाह – श्रीनगर: यह दरगाह कश्मीर की सबसे पवित्र जगहों में गिनी जाती है, रमजान में यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं.

6. चेरामन जुम्मा मस्जिद – केरल: भारत की सबसे पुरानी मस्जिद मानी जाती है, रमजान में यहां नमाज पढ़ने का विशेष महत्व है.

7. टीपू सुल्तान मस्जिद – कोलकाता: कोलकाता की यह ऐतिहासिक मस्जिद रमजान में रोशनी और इबादत से जगमग रहती है.

रमजान में नमाज पढ़ने के फायदे
आत्मिक शांति और सवाब, समाज में भाईचारा, आत्मसंयम और सब्र, अल्लाह की खास रहमत.
खास बातें
रमजान में रोजा, नमाज और दान का विशेष महत्व होता है, तरावीह की नमाज मस्जिदों में खास तौर पर पढ़ी जाती है, रमजान के आखिरी 10 दिन सबसे ज्यादा पवित्र माने जाते हैं.
इसे भी पढ़े-VisaFreeTravel: घूमना चाहते हैं विदेश? इन देशों में भारतीयों को नहीं चाहिए वीजा

























