Ramadan2026: इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना रमजान हर मुसलमान के लिए बेहद खास होता है, दुनियाभर के मुस्लिम इस महीने में रोजा रखते हैं, जिसमें सूर्योदय से सूर्यास्त तक खाना-पीना और पानी पीना नहीं होता, ऐसे में कई लोगों को कमजोरी, थकान या चक्कर की समस्या हो सकती है. आइए जानते हैं 7 आसान तरीके, जिनसे रोजे के दौरान एनर्जी बनी रहे.
Shikhar Dhawan ने रचाई दूसरी शादी, सोफी शाइन संग शुरू की नई पारी
रोजे में थकान से बचने के 7 टिप्स
सेहरी कभी न छोड़ें- सेहरी में प्रोटीन और फाइबर वाला खाना खाएं—दाल, अंडा, ओट्स, फल आदि। इससे दिनभर ऊर्जा बनी रहती है.
पानी भरपूर पिएं- इफ्तार से सेहरी के बीच 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं, डिहाइड्रेशन से चक्कर और कमजोरी बढ़ती है.
ज्यादा मीठा और तला खाना न खाएं- इफ्तार में ज्यादा मीठा या तला खाना खाने से सुस्ती और थकान बढ़ सकती है, हल्का और पौष्टिक भोजन लें.
ज्यादा मेहनत से बचें- दिन में भारी काम या तेज धूप से बचें। हल्की वॉक और आराम करें.
नींद पूरी करें- रोजा रखते समय 6–8 घंटे की नींद जरूरी है, ताकि शरीर को आराम मिले और थकान कम हो.
नमक और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन- इफ्तार में नींबू पानी या नारियल पानी लें, इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहता है.
डॉक्टर की सलाह लें
अगर बार-बार चक्कर या कमजोरी हो, तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं.
ये भी पढ़े-SkinCareTips: धूल-धूप से चेहरा हो गया डल? रातभर में पाएं ग्लोइंग स्किन























