Advertisement

RamNavami2026: राम नवमी पर अयोध्या जाने का प्लान? ये जरूरी बातें जान लें

AyodhyaTrip

Ram Navami Ayodhya Trip: राम नवमी 2026 का पर्व नजदीक है और इस खास मौके पर लाखों श्रद्धालु अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं. भगवान भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में इस दिन भव्य आयोजन और धार्मिक उत्साह देखने को मिलता है. अगर आप भी इस बार अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

http://Navratri2026: नवरात्रि में यूपी के इन शक्तिपीठों के दर्शन जरूर करें

ये जरूरी बातें जान लें

यात्रा की पहले से करें तैयारी: राम नवमी के दौरान अयोध्या में भारी भीड़ रहती है, इसलिए ट्रेन, बस या फ्लाइट की टिकट पहले से बुक कर लें, अचानक प्लान करने पर परेशानी हो सकती है.

रहने की व्यवस्था पहले करें: अयोध्या में इस समय होटल और धर्मशालाएं जल्दी फुल हो जाती हैं, इसलिए अपने ठहरने की व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित कर लें.

मंदिर दर्शन का सही समय जानें: राम नवमी के दिन राम जन्मभूमि मंदिर में विशेष पूजा और दर्शन का आयोजन होता है. भीड़ से बचने के लिए सुबह जल्दी या निर्धारित समय पर ही दर्शन करें.

भीड़ और सुरक्षा का रखें ध्यान: इस दिन शहर में भारी भीड़ होती है, इसलिए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. अपने सामान का ध्यान रखें और सुरक्षित यात्रा करें.

खान-पान और स्वास्थ्य का रखें ध्यान: भीड़-भाड़ में बाहर का खाना खाने से बचें। हल्का और साफ भोजन करें, साथ ही पानी और जरूरी दवाइयां अपने साथ रखें.

ये भी पढ़े-http://ShaheedDiwas2026: क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस? जानिए