Advertisement

UdaipurTrip: गर्मी में घूमने का प्लान? उदयपुर बना सकता है ट्रिप यादगार

best places to visit in Udaipur

Udaipur Travel Guide: गर्मियों की चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए लोग अक्सर ठंडी और खूबसूरत जगहों की तलाश करते हैं. ऐसे में राजस्थान का “झीलों का शहर” उदयपुर आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है, यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, ठंडी हवाएं और शांत वातावरण आपको सुकून का अहसास कराते हैं.

GardeningTips: बालकनी गार्डनिंग के लिए बेस्ट 8 समर प्लांट्स!

क्यों खास है उदयपुर?
उदयपुर अपनी झीलों, महलों और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है, यहां का मौसम भले ही गर्म हो, लेकिन झीलों के आसपास का वातावरण काफी सुकूनभरा रहता है.

घूमने की बेहतरीन जगहें
लेक पिछोला – बोटिंग और सनसेट व्यू के लिए फेमस
सिटी पैलेस उदयपुर – राजसी इतिहास और भव्यता का अनुभव
फतेह सागर लेक – शांत माहौल और खूबसूरत नजारे
सज्जनगढ़ पैलेस – सनसेट देखने के लिए बेस्ट स्पॉट

खाने-पीने का मजा
यहां आपको राजस्थानी स्वादिष्ट व्यंजन जैसे दाल-बाटी-चूरमा और गट्टे की सब्जी का लाजवाब स्वाद चखने को मिलेगा.

ट्रैवल टिप्स
सुबह और शाम के समय घूमना बेहतर रहता है, हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें, पानी और सनस्क्रीन साथ रखें.

ये भी पढ़े- SkinCareTips: चेहरे की चमक बढ़ानी है? आज से शुरू करें ये फल!