Advertisement

MahashivratriPuja2026: ये रंग पहनना है सबसे शुभ! महिलाएं जरूर जानें

Mahashivratri Saree Colors

ShivratriPuja: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र पर्व माना जाता है, जिसे भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के रूप में भी देखा जाता है, इस दिन महिलाएं विशेष रूप से पूजा-अर्चना और व्रत करती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर पूजा के दौरान पहने जाने वाले वस्त्रों के रंग का भी विशेष महत्व होता है, सही रंग पहनने से शिव-कृपा प्राप्त होने और सौभाग्य में वृद्धि की मान्यता है.

Rohtas: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप!

महाशिवरात्रि पर रंगों का धार्मिक महत्व
धर्माचार्यों के अनुसार रंग केवल सौंदर्य का विषय नहीं, बल्कि ऊर्जा और भावनाओं से जुड़े होते हैं, शिव पूजा में शांत, सात्विक और सकारात्मक रंगों को शुभ माना गया है, विशेषकर महिलाओं के लिए.

ये रंग माने जाते हैं सबसे शुभ

सफेद रंग: सफेद रंग शांति, पवित्रता और वैराग्य का प्रतीक है, भगवान शिव स्वयं भस्म और श्वेत रंग से जुड़े माने जाते हैं. महाशिवरात्रि पर सफेद साड़ी पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है.

हरा रंग: हरा रंग प्रकृति, जीवन और संतुलन का प्रतीक है, विवाहित महिलाओं के लिए यह रंग विशेष रूप से शुभ माना जाता है और सुख-समृद्धि का संकेत देता है.

पीला रंग: पीला रंग ज्ञान, सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ा होता है, पूजा के दौरान पीले रंग की साड़ी पहनना शुभ फल देने वाला माना जाता है.

हल्का गुलाबी या क्रीम रंग: ये रंग सौम्यता और प्रेम के प्रतीक हैं, माता पार्वती की कृपा के लिए इन रंगों को भी शुभ माना जाता है.

    किन रंगों से बचने की सलाह
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि की पूजा में काले और गहरे लाल रंग से परहेज करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये रंग तामसिक प्रवृत्ति से जुड़े माने जाते हैं.

    यह भी पढ़े-ValentineTripPlanning? ये 7 जगहें बना देंगी ट्रिप सुपर रोमांटिक!