Advertisement

LipCare: काले होंठों से परेशान? 5 आसान घरेलू उपाय तुरंत ट्राय करें

LipCare

LipCare: कई लोगों को होंठों के कालेपन की समस्या होती है, जिससे चेहरा फीका दिखने लगता है. धूप, धूम्रपान, पानी की कमी, ज्यादा चाय-कॉफी और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इसके मुख्य कारण हो सकते हैं. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप होंठों को फिर से मुलायम और गुलाबी बना सकते हैं.

VisaFreeTravel: घूमना चाहते हैं विदेश? इन देशों में भारतीयों को नहीं चाहिए वीजा

ये हैं 5 आसान घरेलू उपाय

1. शहद और नींबू का मिश्रण- एक चम्मच शहद में 2–3 बूंद नींबू का रस मिलाकर होंठों पर लगाएं, 10–15 मिनट बाद धो लें, रोज करने से डेड स्किन हटती है और रंग निखरता है.

2. चुकंदर का रस- चुकंदर का रस होंठों पर लगाएं और 15 मिनट बाद साफ करें, इससे नैचुरल गुलाबी रंग आता है और होंठ मुलायम होते हैं.

3. नारियल तेल से मसाज- रोज रात को सोने से पहले नारियल तेल से हल्की मसाज करें, होंठ हाइड्रेट रहेंगे और कालापन कम होगा.

4. चीनी और शहद स्क्रब- एक चम्मच चीनी में थोड़ा शहद मिलाकर स्क्रब करें, डेड स्किन हटेगी और होंठ साफ दिखेंगे.

5. गुलाब की पंखुड़ियां और दूध- गुलाब की पंखुड़ियों को दूध में पीसकर पेस्ट बनाएं और लगाएं, इससे होंठों का रंग धीरे-धीरे निखरता है.

ध्यान रखने वाली बातें
खूब पानी पिएं, धूम्रपान से बचें, सस्ता या केमिकल लिपस्टिक कम इस्तेमाल करें, SPF वाला लिप बाम लगाएं.

    कब डॉक्टर से मिलें?
    अगर होंठों का कालापन लंबे समय तक बना रहे या जलन-खुजली हो, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

    यह भी पढ़े-SuccessTips: लाइफ में आगे बढ़ना है? आज ही छोड़ दें ये 5 बुरी आदतें