Skin Care Tips: गर्मियों का मौसम जहां एक तरफ धूप और पसीने से परेशान करता है, वहीं दूसरी ओर स्किन को भी काफी नुकसान पहुंचाता है. तेज धूप, डिहाइड्रेशन और गर्म हवाओं के कारण त्वचा रूखी, बेजान और खिंची-खिंची सी महसूस होने लगती है. अगर आप भी ड्राई स्किन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपनी त्वचा को फिर से हाइड्रेट और ग्लोइंग बना सकते हैं.
SareeLook: हर फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं, ये रफल साड़ी लुक्स
ये 5 टिप्स तुरंत अपनाएं
1. भरपूर पानी पिएं: गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं, इससे शरीर के साथ-साथ आपकी स्किन भी अंदर से मॉइस्चराइज रहती है.
2. मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें: अक्सर लोग गर्मियों में मॉइस्चराइज़र लगाना छोड़ देते हैं, जो एक बड़ी गलती है. हल्के (oil-free) मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, जिससे स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेट बनी रहे.
3. माइल्ड फेसवॉश चुनें: हार्श केमिकल वाले फेसवॉश स्किन को और ज्यादा ड्राई बना सकते हैं, इसलिए हमेशा माइल्ड और हाइड्रेटिंग फेसवॉश का इस्तेमाल करें.
4. नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें: खीरा, एलोवेरा और गुलाब जल जैसी प्राकृतिक चीजें स्किन को ठंडक और नमी प्रदान करती हैं, इन्हें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें.
धूप से बचाव करें: तेज धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं और चेहरे को ढककर रखें, इससे स्किन डैमेज और ड्राइनेस दोनों से बचाव होता है.
इन बातों का ध्यान रखें
ज्यादा गर्म पानी से चेहरा न धोएं, जंक फूड और ज्यादा कैफीन से बचें, स्किन को बार-बार टच करने से बचें.
यह भी पढ़े- Jamshedpur: पहली बार जमशेदपुर जा रहे हैं? ये 7 जगहें जरूर घूमें






















