Advertisement

HairCare: रोज ड्राई शैंपू यूज करना सही है या गलत? जानिए एक्सपर्ट की राय

dry shampoo use

Dry Shampoo Use: आजकल बिजी लाइफस्टाइल में बिना पानी के बालों को फ्रेश दिखाने के लिए ड्राई शैंपू का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. लेकिन सवाल यह है कि क्या रोजाना ड्राई शैंपू यूज करना सुरक्षित है? आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान.

SummerTravelDestinations: गर्मी में कूल ट्रिप चाहिए? अप्रैल के लिए ये डेस्टिनेशन बेस्ट

ड्राई शैंपू क्या करता है?
ड्राई शैंपू एक पाउडर या स्प्रे होता है, जो बालों और स्कैल्प से अतिरिक्त तेल (ऑयल) को सोख लेता है और बालों को तुरंत फ्रेश लुक देता है. यह खासतौर पर तब काम आता है जब आपके पास बाल धोने का समय नहीं होता.

ड्राई शैंपू के फायदे
बिना पानी के तुरंत फ्रेश बाल. समय की बचत, ट्रैवल में बेहद उपयोगी, ऑयली स्कैल्प से राहत देता है.

रोजाना इस्तेमाल करना सही है?
डॉ.रश्मि शेट्टी के अनुसार, ड्राई शैंपू का रोजाना इस्तेमाल स्कैल्प पर प्रोडक्ट बिल्डअप बढ़ा सकता है, जिससे बालों की जड़ों को नुकसान हो सकता है, इसके पीछे ये कारण हैं.
स्कैल्प पर गंदगी जमा होना – रोज यूज से प्रोडक्ट बिल्डअप हो सकता है.
बालों की जड़ों को नुकसान – हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है.
स्कैल्प इंफेक्शन का खतरा – रोमछिद्र (pores) बंद हो सकते हैं.

सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल?
हफ्ते में 1–2 बार ही इस्तेमाल करें, बालों की जड़ों (roots) पर हल्का स्प्रे करें, कुछ मिनट बाद कंघी कर लें, नियमित रूप से नॉर्मल शैंपू से बाल धोना जरूरी है.

इसे भी पढ़े-BeetrootJuice: रोज चुकंदर का जूस पीने से हो सकते हैं, ये नुकसान भी