Advertisement

KolkataTour: कोलकाता के ये 5 जगह मिस की तो ट्रिप बेकार

KolkataTour

Kolkata travel guide: अगर आप कोलकाता घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ खास जगहें ऐसी हैं जिन्हें देखे बिना आपकी ट्रिप अधूरी रह सकती है. इतिहास, संस्कृति, आस्था और स्वाद हर चीज का अनोखा मेल है कोलकाता में, आइए जानते हैं उन 5 जगहों के बारे में, जिन्हें आपको अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए.

SkinCare: बार-बार पिंपल्स हो रहे हैं? कहीं ये विटामिन की कमी तो नहीं!

कोलकाता के ये 5 जगह जरूर घूमें

विक्टोरिया मेमोरियल: कोलकाता की पहचान माने जाने वाला यह भव्य स्मारक ब्रिटिश काल की शानदार वास्तुकला का उदाहरण है, यहां का गार्डन और म्यूजियम दोनों ही पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं.

दक्षिणेश्वर काली मंदिर: हुगली नदी के किनारे स्थित यह प्रसिद्ध मंदिर माता काली को समर्पित है, यहां का शांत वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा हर किसी को सुकून देती है.


हावड़ा ब्रिज: कोलकाता की लाइफलाइन माने जाने वाला हावड़ा ब्रिज शहर की सबसे पहचान वाली जगह है. रात में इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है.

भारतीय संग्रहालय: भारत का सबसे पुराना और बड़ा म्यूजियम, जहां इतिहास, कला और संस्कृति का खजाना देखने को मिलता है.

पार्क स्ट्रीट: अगर आप कोलकाता के फूड और नाइटलाइफ का असली मजा लेना चाहते हैं, तो पार्क स्ट्रीट जरूर जाएं। यहां के कैफे और रेस्टोरेंट काफी फेमस हैं.

क्यों खास है ये जगहें?
इतिहास और संस्कृति का अनोखा मेल, आध्यात्मिक और मॉडर्न लाइफ का संतुलन, खाने-पीने और शॉपिंग के बेहतरीन ऑप्शन.

इसे भी पढ़े- SkinCareInSummer: गर्मियों में स्किन को बचाने के लिए बेस्ट फल