Advertisement

HoliSafety: होली खेलते समय आंखों में रंग चला जाए, तो भूलकर भी न करें ये गलती

HoliSafety

HoliSafety: होली का त्योहार खुशियों और रंगों का प्रतीक है, लेकिन कई बार यही रंग आंखों के लिए परेशानी बन जाते हैं. अगर खेलते समय आंखों में रंग चला जाए, तो घबराने के बजाय सही कदम उठाना जरूरी है. छोटी-सी लापरवाही आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है.

DelhiHistory: दिल्ली नाम का असली राज क्या है? जानिए इतिहास

भूलकर भी न करें ये गलती

सबसे बड़ी गलती – आंखें रगड़ना
आंखों में रंग जाने पर लोग सबसे पहले आंखें मलने लगते हैं, यह सबसे बड़ी गलती है, रगड़ने से केमिकल रंग आंखों की सतह को नुकसान पहुंचा सकते हैं और जलन, लालिमा या इंफेक्शन बढ़ सकता है.

कॉन्टैक्ट लेंस न पहनें
अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस लगाते हैं, तो होली खेलते समय इन्हें न पहनें, रंग लेंस के पीछे फंस सकता है, जिससे आंखों में सूजन और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.

क्या करें सही उपाय?
तुरंत साफ और ठंडे पानी से आंखों को धोएं, आंखें बार-बार झपकाएं ताकि रंग बाहर निकल सके. अगर जलन ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें. दर्द, सूजन या धुंधला दिखने की समस्या हो तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें.

कब जाएं डॉक्टर के पास?
लगातार तेज जलन, आंखों से पानी या पस आना, धुंधला दिखना, सूजन या तेज दर्द, ऐसी स्थिति में देर न करें और तुरंत विशेषज्ञ से जांच कराएं.

होली खेलते समय रखें सावधानी
केमिकल वाले रंगों से बचें, आंखों पर चश्मा लगाकर खेलें, बच्चों को सुरक्षित तरीके से होली खेलने की सलाह दें.

यह भी पढ़े-KunoNationalPark: कुनो नेशनल पार्क घूमने से पहले जान लें ये जरूरी बातें!