HugDaySpecial: वैलेंटाइन वीक में 12 फरवरी को मनाया जाने वाला हग डे सिर्फ रोमांस का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरी वैज्ञानिक वजह भी छिपी है. एक साधारण सा “हग” यानी गले मिलना हमारे शरीर और दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव डालता है, यही कारण है कि मनोवैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी समय-समय पर अपने प्रियजनों को गले लगाने की सलाह देते हैं.
Valentine’sDay 2026: घर को बनाएं रोमांस जोन, ये ट्रिक अपनाएं
क्या कहती है साइंस?
वैज्ञानिक शोधों के अनुसार जब हम किसी अपने को गले लगाते हैं, तो शरीर में ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) नामक हार्मोन रिलीज होता है, इसे “लव हार्मोन” या “बॉन्डिंग हार्मोन” भी कहा जाता है. यह हार्मोन रिश्तों में विश्वास और अपनापन बढ़ाता है।
साथ ही, हग करने से शरीर में कॉर्टिसोल (Cortisol) यानी तनाव बढ़ाने वाला हार्मोन कम होता है, इसका सीधा असर हमारे मूड और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है.
हग के फायदे
तनाव और चिंता में कमी, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद, इम्यून सिस्टम मजबूत करने में सहायक, रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाना, अकेलेपन की भावना कम करना. विशेषज्ञों का मानना है कि करीब 20 सेकंड तक किया गया एक सच्चा हग शरीर और मन दोनों को सुकून देता है.
क्यों जरूरी है शारीरिक स्पर्श?
मानव जीवन में स्पर्श का बहुत महत्व है। बचपन से ही मां का आलिंगन बच्चे को सुरक्षा और स्नेह का एहसास कराता है. बड़े होने पर भी यही स्पर्श हमें भावनात्मक मजबूती देता है, यही वजह है कि एक हग कई बार शब्दों से ज्यादा असरदार साबित होता है.
सिर्फ कपल्स के लिए नहीं
हग डे को अक्सर प्रेमी-प्रेमिका से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो गले मिलना हर रिश्ते के लिए फायदेमंद है चाहे वो दोस्ती हो, परिवार हो या कोई करीबी साथी.
ये भी पढ़े-http://HugDay2026: लव वन को भेजें ये 5 रोमांटिक शायरियां!


























