HugDay2026: फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद खास माना जाता है, 7 फरवरी से शुरू होने वाला वैलेंटाइन वीक हर दिन एक नए एहसास के साथ रिश्तों को और मजबूत बनाने का मौका देता है. आज 12 फरवरी है और आज मनाया जाता है हग डे (Hug Day) इस दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्तों या खास लोगों को गले लगाकर अपने प्यार और अपनापन का इजहार करते हैं.
एक जिला एक व्यंजन योजना से पारंपरिक व्यंजनों को मिलेगी वैश्विक पहचान: केशव प्रसाद मौर्य
क्यों खास है हग डे?
एक प्यारा सा हग सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि दिल को भी सुकून देता है. वैज्ञानिकों के अनुसार गले मिलने से तनाव कम होता है और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ती हैं, यही वजह है कि वैलेंटाइन वीक में हग डे का अपना अलग महत्व है. अगर आप अपने लव वन से दूर हैं या उन्हें खास महसूस कराना चाहते हैं, तो ये 5 रोमांटिक शायरियां भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं.
HugDay पर भेजें ये 5 रोमांटिक शायरियां
1. बातों-बातों में दिल ले जाते हो,
पास नहीं होते फिर भी याद आते हो,
आज हग डे है, ये जान लो सनम,
एक हग में ही सारी शिकायतें मिटाते हो।
2. तेरी बाहों में जो सुकून मिलता है,
वो कहीं और नहीं मिलता,
हग डे पर बस इतना सा कहना है,
तुझसे बेहतर कोई नहीं मिलता।
3. गले लगकर तेरी हर दूरी मिटा दूं,
दिल की हर धड़कन तुझसे मिला दूं,
हग डे पर बस इतना वादा है,
तेरी हर खुशी पे खुद को लुटा दूं।
4. एक हग का जादू कुछ ऐसा होता है,
दिल से दिल का रिश्ता गहरा होता है,
आज हग डे पर आओ करीब,
हर गिला-शिकवा खत्म होता है।
5. ना तोहफा चाहिए, ना कोई बहाना,
बस तेरी बाहों का मिले ठिकाना,
हग डे पर दिल से यही दुआ है,
हमेशा बना रहे अपना ये अफसाना।
ऐसे बनाएं दिन को और खास
अगर संभव हो तो अपने पार्टनर को सरप्राइज दें, एक छोटा सा गिफ्ट या हाथ से लिखा नोट भी इस दिन को यादगार बना सकता है. याद रखिए, रिश्तों में सबसे जरूरी है सच्चा प्यार और अपनापन.
यह भी पढ़े- SuccessTips: जिंदगी में बड़ा बनना है? खुद से किए ये वादे कभी न तोड़ें!


























