HomeGardening: घर में रोजाना पूजा के बाद कई लोग फूलों को कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा में इस्तेमाल होने वाले ये फूल आपके पौधों के लिए बेहतरीन नेचुरल खाद बन सकते हैं. इससे न सिर्फ कचरा कम होगा, बल्कि आपके घर के पौधे भी स्वस्थ और हरे-भरे रहेंगे.
फूलों में कई प्राकृतिक पोषक तत्व होते हैं जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में मदद करते हैं, ऐसे में अगर आप इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो यह आपके गार्डन के लिए ऑर्गेनिक फर्टिलाइज़र का काम कर सकते हैं.
FashionDesignerCareer: फैशन डिजाइनर कैसे बनें? जानिए
ऐसे बनाएं पूजा के फूलों से नेचुरल खाद
फूलों को इकट्ठा करें- सबसे पहले पूजा में इस्तेमाल किए गए फूलों को अलग से इकट्ठा कर लें, ध्यान रखें कि इनमें प्लास्टिक या धागे जैसी चीजें न हों.
छोटे टुकड़ों में काटें- फूलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, इससे ये जल्दी सड़कर खाद में बदल जाते हैं.
मिट्टी में मिलाएं- अब इन फूलों को गमले या बगीचे की मिट्टी में डालकर अच्छे से मिला दें, कुछ दिनों बाद ये सड़कर पौधों के लिए पोषक तत्व बन जाएंगे.
कम्पोस्ट भी बना सकते हैं- अगर आपके पास ज्यादा फूल इकट्ठा हो जाते हैं, तो आप इन्हें कम्पोस्ट पिट या किसी डिब्बे में डालकर कम्पोस्ट भी बना सकते हैं. इससे पूरी तरह से ऑर्गेनिक खाद तैयार होती है.
मिलते हैं कई फायदे
पूजा के फूलों से बनी खाद पौधों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करती है, साथ ही इससे मिट्टी की गुणवत्ता भी बेहतर होती है. सबसे खास बात यह है कि इससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होता.
ये भी पढ़े-Women’sDaySpecial: अकेले घूमने के लिए भारत की ये जगहें हैं बेस्ट!


























