Holi Herbal Colors: होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा है, लेकिन बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल होते हैं, जो स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, ऐसे में घर पर बना हर्बल गुलाल एक सुरक्षित और सस्ता विकल्प है। आइए जानते हैं आसान तरीके.
CrackedHeels: फटी एड़ियों का रामबाण उपाय, घर बैठे अपनाएं ये आसान तरीके
घर पर हर्बल गुलाल बनाने के आसान तरीके
गुलाबी रंग- सूखे गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर उसमें थोड़ा बेसन या कॉर्नफ्लोर मिलाएं.
पीला रंग- हल्दी पाउडर में बेसन मिलाकर पीला गुलाल तैयार करें.
हरा रंग- सूखी मेहंदी पत्ती या पालक पत्ती सुखाकर पीस लें.
नारंगी रंग- सूखे गेंदा फूल पीसकर गुलाल बनाएं.
बैंगनी रंग- चुकंदर के टुकड़े सुखाकर पीस लें या उसका पाउडर इस्तेमाल करें.
हर्बल गुलाल के फायदे
स्किन एलर्जी का खतरा कम, बालों को नुकसान नहींM बच्चों के लिए सुरक्षित, पर्यावरण के लिए बेहतर है.
हर्बल गुलाल पहचानने के टिप्स
खुशबू बहुत तेज हो तो सावधान रहें, बहुत ज्यादा चमकीला रंग नकली हो सकता है, पैकेट पर “100% Natural” और Ingredients जरूर पढ़ें.
ध्यान रखें
गीले गुलाल में केमिकल मिलाने से बचें, आंख और मुंह में रंग जाने से बचाएं, बहुत जोर से रंग न रगड़ें.
ये भी पढ़े-HairShineTips: बालों में चमक चाहिए? आज ही अपनाएं ये आसान उपाय!

























