Holi Skin Care Tips: रंगों का त्योहार होली खुशियां लेकर आता है, लेकिन केमिकल युक्त रंग त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. कुछ आसान सावधानियां अपनाकर आप होली का मजा भी ले सकते हैं और अपनी त्वचा को सुरक्षित भी रख सकते हैं.
Skincare Tips: पिंपल्स से परेशान? नीम के ये 2 तरीके करेंगे कमाल
ये 5 टिप्स फॉलो करें
पहले से मॉइश्चराइजर या तेल लगाएं- होली खेलने से 20–30 मिनट पहले चेहरे, गर्दन और हाथों पर नारियल तेल या मॉइश्चराइजर लगा लें, इससे रंग सीधे त्वचा के अंदर नहीं जाएंगे और आसानी से निकल जाएंगे.
सनस्क्रीन जरूर लगाएं- धूप में रंग खेलने से पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाएं, इससे स्किन टैनिंग और जलन से बची रहेगी.
फुल स्लीव कपड़े पहनें- पूरे बाजू के कपड़े और फुल पैंट पहनने से रंग का सीधा संपर्क त्वचा से कम होगा, इससे एलर्जी का खतरा भी घटता है.
नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करें- जहां तक हो सके, हर्बल या प्राकृतिक रंगों का ही प्रयोग करें, केमिकल रंग स्किन रैशेज और पिंपल्स का कारण बन सकते हैं.
रंग हटाने का सही तरीका अपनाएं- होली के बाद त्वचा को जोर से रगड़ने से बचें, हल्के फेस वॉश और गुनगुने पानी से धीरे-धीरे रंग साफ करें। बाद में मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें.
ध्यान रखने वाली बातें
आंखों और होंठों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा रखें, अगर जलन या एलर्जी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ज्यादा केमिकल रंगों से दूरी बनाए रखें.
इसे भी पढ़े-Skincare Tips: पिंपल्स से परेशान? नीम के ये 2 तरीके करेंगे कमाल

























