Shiny Hair Home Remedies: बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण और गलत हेयर केयर के कारण बाल अक्सर रूखे और बेजान हो जाते हैं. अगर आप बालों में नैचुरल चमक और मजबूती चाहते हैं, तो ये आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं.
http://PradoshVrat2026: मार्च का पहला प्रदोष व्रत आज, भूलकर भी न करें ये गलती
अपनाएं ये आसान उपाय
तेल से करें नियमित मसाज- नारियल तेल, बादाम तेल या आंवला तेल से हफ्ते में 2–3 बार हल्की मसाज करें, इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों में चमक आती है.
अंडा और दही हेयर पैक- अंडा और दही, थोड़ा नींबू मिलाकर हेयर पैक बनाएं, 20–30 मिनट बाद धो लें, इससे बाल मुलायम और शाइनी बनते हैं.
शहद और एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल में थोड़ा शहद मिलाकर बालों में लगाएं, इससे ड्राईनेस कम होती है और बालों में ग्लो आता है.
माइल्ड शैम्पू और ठंडे पानी से धुलें- बहुत ज्यादा केमिकल वाले शैम्पू से बचें और बालों को हल्के ठंडे पानी से धोएं, इससे नैचुरल ऑयल बना रहता है.
डाइट का रखें ध्यान- प्रोटीन, विटामिन-E और आयरन से भरपूर चीजें जैसे बादाम, पालक, अंडा और फल खाएं, सही खान-पान से बाल अंदर से मजबूत बनते हैं.
ये गलतियां न करें
रोज-रोज हीट स्टाइलिंग, बहुत ज्यादा शैम्पू करना, गीले बालों में कंघी करना.
इसे भी पढे-HoliSkinCare: होली के रंग से बचना है? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

























