Advertisement

HairCareTips: बालों को नैचुरल ब्लैक बनाने के लिए आजमाएं ये घरेलू ट्रिक्स

Homemade Hair Care Tricks

Natural black hair home remedies: समय के साथ कई लोगों के बाल सफ़ेद या फीके पड़ने लगते हैं. हालांकि बाजार में कई केमिकल प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन घरेलू नुस्खे सबसे सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प हैं. अगर आप अपने बालों को नैचुरल ब्लैक बनाना चाहते हैं, तो ये घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं.

‘Toxic’ Teaser: यश का दमदार अंदाज़, बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी टक्कर

आजमाएं ये घरेलू ट्रिक्स

आंवला और करी पत्ता- आंवला बालों को पोषण देता है और प्राकृतिक रूप से काला करता है, करी पत्ता और आंवला पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें.

रीठा और शिकाकाई- रीठा और शिकाकाई बालों को मजबूती और घनत्व देते हैं, यह मिश्रण नियमित उपयोग से बालों की प्राकृतिक रंगत बढ़ाता है.

नारियल तेल और मेथी- नारियल तेल में मेथी भिगोकर 12 घंटे रखें, फिर तेल को हल्का गर्म करके सिर में लगाएं, यह बालों को काला करने के साथ चमक भी देता है.

हिना- हिना बालों को काला या गहरा भूरा रंग देने का सबसे लोकप्रिय प्राकृतिक उपाय है, हिना को योग्यता अनुसार पानी या चाय के साथ मिलाकर लगाएं.

प्याज का रस- प्याज का रस बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ सफ़ेदी कम करने में मदद करता है, 15-20 मिनट लगाकर धो लें.

ये भी पढ़े-BestHillStations: सर्दियों के बाद सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन, मार्च में एक्सप्लोर जरूर करें