EyebrowCare: आमतौर पर डैंड्रफ की समस्या सिर तक सीमित मानी जाती है, लेकिन कई लोगों को आईब्रो (भौंहों) में भी डैंड्रफ की परेशानी होती है. इससे खुजली, जलन और सफ़ेद पपड़ी जैसी समस्या दिखने लगती है, जो चेहरे की सुंदरता को भी प्रभावित करती है. अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आईब्रो डैंड्रफ से राहत पाई जा सकती है.
Bihar: जैन धर्मशाला में 4 पर्यटकों की सामूहिक आत्महत्या, धर्मशाला प्रबंधन की लापरवाही?
आईब्रो में डैंड्रफ क्यों होता है?
त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार आईब्रो में डैंड्रफ के पीछे कई कारण हो सकते हैं. रूखी त्वचा, फंगल इंफेक्शन, ज्यादा मेकअप का इस्तेमाल, साफ-सफाई की कमी, हार्मोनल बदलाव.
ये 5 घरेलू नुस्खे देंगे तुरंत असर
1. नारियल तेल: नारियल तेल में एंटी-फंगल गुण होते हैं, हल्का गुनगुना नारियल तेल रात में आईब्रो पर लगाएं और सुबह हल्के हाथ से साफ करें.
2. एलोवेरा जेल: एलोवेरा त्वचा को नमी देता है और खुजली कम करता है, ताजा एलोवेरा जेल 15 मिनट लगाकर धो लें.
3. टी ट्री ऑयल: टी ट्री ऑयल को किसी कैरियर ऑयल में मिलाकर लगाएं, यह डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को खत्म करने में मदद करता है.
4. गुलाब जल: रोजाना कॉटन की मदद से गुलाब जल आईब्रो पर लगाएं, इससे स्किन साफ और हाइड्रेट रहती है.
5. नीम का पानी: नीम को उबालकर उसका पानी ठंडा कर लें और दिन में एक बार आईब्रो पर लगाएं, यह संक्रमण को कम करता है.
इन बातों का रखें ध्यान
आईब्रो को बार-बार खुजलाने से बचें, एक्सपायरी मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें, ज्यादा समस्या होने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें.
यह भी पढ़े-TajMahal: खूबसूरती का असली मजा लेने के लिए जानें सही महीना


























