Advertisement

EyeCareTips: आंखों की थकान? ये आसान टिप्स तुरंत देंगी राहत

EyeCareTips

EyeHealth: आज की डिजिटल दुनिया में मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन के लगातार इस्तेमाल के कारण आंखों की थकान एक आम समस्या बन गई है. लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, धुंधलापन और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं, लेकिन कुछ आसान और प्रभावी उपाय अपनाकर आप आंखों को तुरंत राहत दे सकते हैं.

WeekendTrip: वीकेंड पर दिल्ली के पास घूमने के ये 5 बेस्ट जगह

ये हैं आसान टिप्स

1. आँखों की हल्की मसाज करें: अपने हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और धीरे-धीरे आंखों पर रखें, फिर धीरे-धीरे आँखों के चारों ओर हल्की मसाज करें, इससे रक्त संचार बढ़ता है और थकान कम होती है.

2. पर्याप्त नींद लें: रात को कम से कम 7–8 घंटे की नींद आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है. नींद की कमी से आंखों में सूखापन और जलन हो सकती है.

3. आंखों को ठंडे पानी से धोएं: दिन में कई बार आंखों को ठंडे पानी से धोना या गुनगुने पानी में भिगोए कपड़े से सेकना आंखों को तुरंत राहत देता है.

4. स्क्रीन ब्राइटनेस और गजेट दूरी सही रखें: स्क्रीन की रोशनी आंखों के अनुकूल रखें और मोबाइल/कंप्यूटर को आंखों से कम से कम 16–18 इंच दूर रखें.

इन बातों ध्यान दें
अगर आंखों की थकान लंबे समय तक बनी रहे या इसमें दर्द, लालिमा, धुंधलापन या लगातार जलन जैसी समस्या हो, तो तुरंत ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट से संपर्क करें.

यह भी पढ़े- SummerSkinCare: गर्मियों में चन्दन फेस पैक क्यों है सबसे बेस्ट?