Eid Mehndi Design: ईद का त्योहार खुशियों, सजावट और खूबसूरती का प्रतीक होता है, इस खास मौके पर महिलाएं अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए मेहंदी लगाती हैं. अगर आप भी इस ईद कुछ नया और यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो इस बार ट्रेडिशनल के साथ-साथ लेटेस्ट मेहंदी स्टाइल्स को जरूर अपनाएं.
http://Eid2026: इस बार घर सजाएं ऐसे, सब करेंगे तारीफ!
ट्राई करें ये यूनिक मेहंदी स्टाइल
अरेबिक मेहंदी डिजाइन– अरेबिक मेहंदी अपने बोल्ड और फ्लोइंग पैटर्न के लिए जानी जाती है, इसमें फूल-पत्तियों के डिजाइन होते हैं, जो कम समय में तैयार हो जाते हैं और बेहद स्टाइलिश लगते हैं.
मिनिमल मेहंदी स्टाइल- अगर आपको सिंपल लुक पसंद है, तो मिनिमल मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेस्ट है, छोटे-छोटे पैटर्न और हल्के डिजाइन हाथों को एलिगेंट लुक देते हैं.
इंडो-अरेबिक फ्यूजन- इस स्टाइल में इंडियन और अरेबिक डिजाइन का मिक्स होता है, यह काफी ट्रेंड में है और हाथों को रॉयल लुक देता है.
ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी- इस डिजाइन में मेहंदी को ऐसे लगाया जाता है जैसे हाथों में ज्वेलरी पहनी हो. कंगन, रिंग और चेन जैसे पैटर्न बेहद आकर्षक लगते हैं.
ग्लिटर मेहंदी ट्रेंड- अगर आप कुछ हटकर चाहती हैं, तो ग्लिटर मेहंदी ट्राई करें, यह रात की ईद पार्टी के लिए परफेक्ट लुक देता है.
फुल हैंड मेहंदी डिजाइन- पूरे हाथ पर भरे हुए डिजाइन हमेशा क्लासिक और खूबसूरत लगते हैं, खास मौकों पर यह स्टाइल कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता.
ध्यान रखने वाली बातें
मेहंदी लगाने से पहले हाथ साफ रखें, अच्छी क्वालिटी की मेहंदी का ही इस्तेमाल करें, मेहंदी सूखने के बाद तुरंत पानी से न धोएं.
ये भी पढ़े-SummerSkincare: गर्मियों में स्किन को बचाना है? अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स
























