Advertisement

SkinCareTips: चेहरे की टैनिंग तुरंत हटाने के आसान तरीके

TanRemoval

SkinCareRoutine: धूप में ज्यादा समय बिताने से चेहरे पर टैनिंग होना आम समस्या है, इससे त्वचा बेजान और डल नजर आने लगती है. हालांकि, कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप चेहरे की टैनिंग को कम कर सकते हैं और प्राकृतिक निखार वापस पा सकते हैं.

KnowledgeTips: क्या CNG का फुल फॉर्म जानते हैं आप?

टैनिंग क्यों होती है?
जब त्वचा लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहती है, तो शरीर मेलेनिन का उत्पादन बढ़ा देता है, जिससे त्वचा का रंग गहरा हो जाता है, इसे ही टैनिंग कहा जाता है.

टैनिंग हटाने के आसान घरेलू उपाय

नींबू और शहद: नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं और शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है. दोनों को मिलाकर चेहरे पर 10–15 मिनट लगाएं, फिर धो लें.

दही और हल्दी: दही त्वचा को ठंडक देता है और हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती है, यह पैक टैनिंग कम करने में मदद करता है.

एलोवेरा जेल: एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाकर सनबर्न और टैनिंग को कम करता है, रोजाना लगाने से फर्क नजर आता है.

टमाटर का रस: टमाटर में लाइकोपीन होता है जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है, इसे सीधे चेहरे पर लगाएं.

बेसन और गुलाब जल: बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और गुलाब जल ताजगी देता है, यह पैक टैनिंग हटाने में काफी असरदार है.

    टैनिंग से बचने के टिप्स
    बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं, धूप में ज्यादा समय बिताने से बचें, चेहरे को नियमित रूप से साफ रखें
    पर्याप्त पानी पिएं.

    यह भी पढ़े-SoloTravel: सोलो ट्रैवल क्यों बन रहा है युवाओं की पहली पसंद? जानिए