Ranthambore Wildlife Safari: भारत की वाइल्डलाइफ को करीब से देखने का सपना अगर आप भी रखते हैं, तो राजस्थान का रणथंभौर नेशनल पार्क आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए. अरावली और विंध्य पर्वतमाला के बीच बसा यह राष्ट्रीय उद्यान प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक विरासत और रोमांचक टाइगर सफारी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है.
टूट जाएगा World Cup जितने का सपना! Super-8 से पहले भारत को इन गलतियों पर करना होगा काम
फरवरी की गुलाबी ठंड में परफेक्ट ट्रिप
फरवरी का महीना रणथंभौर घूमने के लिए बेहद खास माना जाता है. हल्की गुलाबी ठंड, साफ आसमान और हरियाली से भरपूर जंगल यह मौसम सफारी के लिए आदर्श है, इस समय जानवरों की मूवमेंट भी अच्छी रहती है, जिससे टाइगर स्पॉटिंग के चांस बढ़ जाते हैं.
टाइगर स्पॉटिंग का रोमांच
रणथंभौर खास तौर पर रॉयल बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है. खुले घास के मैदान और झीलों के आसपास बाघों को देखना यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है, इसके अलावा यहां तेंदुआ, स्लॉथ भालू, सांभर, नीलगाय और कई दुर्लभ पक्षी प्रजातियां भी देखने को मिलती हैं.
इतिहास और प्रकृति का संगम
सफारी के दौरान आपको प्राचीन किले और खंडहर भी देखने को मिलते हैं, जो इस जंगल की खूबसूरती को और खास बना देते हैं. जंगल के बीच स्थित रणथंभौर किला इस स्थान को ऐतिहासिक महत्व भी देता है.
यात्रियों के लिए रोमांच
सफारी में जीप या कैंपिंग का अनुभव रोमांचक होता है. सुबह-सुबह जंगल की सैर करते हुए आपको धूप, ठंडी हवा और पक्षियों की चहचहाहट का मज़ा मिलता है. यह अनुभव बच्चों, परिवार और दोस्त के साथ यात्रा करने वालों के लिए आदर्श है.
रणथंभौर सफारी की खास बातें
बाघों और वन्यजीवन का रोमांच, प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली, फोटोग्राफरों के लिए आदर्श स्थलरोमांचक सफारी अनुभव और कैंपिंग विकल्प.
इसे भी पढ़े-IndoWesternFashion: संगीत नाइट में मिलेगा ग्लैमरस लुक

























