Advertisement

BudgetTravel: कम बजट में शानदार ट्रिप शिमला के पास, ये जगह मिस न करें

summer trip near Shimla

Summer Trip Near Shimla: अगर आप इस गर्मी में कम बजट में खूबसूरत और सुकून भरी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो शिमला के आसपास कई ऐसे डेस्टिनेशन हैं जो आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं. भीड़-भाड़ से दूर और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर ये जगहें बजट ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट हैं.

SkinInfection: बार-बार स्किन इंफेक्शन? ये गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है

शिमला के पास ये जगह मिस न करें

1. कुफरी – एडवेंचर और नेचर का कॉम्बिनेशन
शिमला से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित कुफरी अपनी हरी-भरी वादियों और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए मशहूर है, यहां आप घुड़सवारी, ट्रैकिंग और सर्दियों में स्नो एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं. कम खर्च में शानदार व्यू और ताजगी भरा माहौल यहां की खासियत है.

2. नारकंडा – शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन
अगर आप भीड़ से दूर शांति चाहते हैं, तो नारकंडा आपके लिए बेहतरीन है, यहां के सेब के बागान और बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों को खास आकर्षित करते हैं. यह जगह बजट में स्टे और नेचर एक्सपीरियंस दोनों देती है.

3. चैल – सुकून भरी छुट्टियों का ठिकाना
चैल एक शांत और कम भीड़ वाला हिल स्टेशन है, जो अपने खूबसूरत नजारों और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है, यहां का वातावरण बेहद शांत और रिलैक्सिंग होता है, जो आपको शहर की भागदौड़ से दूर ले जाता है.

कैसे बनाएं बजट ट्रिप प्लान?
लोकल बस या शेयर टैक्सी का इस्तेमाल करें, होमस्टे या बजट होटल में ठहरें, ऑफ-सीजन में यात्रा करने से खर्च कम होता है, पहले से बुकिंग करने पर बेहतर डील मिल सकती है.

इसे भी पढ़े- Wrinkles Removal: झुर्रियां हटाने का देसी तरीका, एक बार जरूर ट्राई करें