NailCareTips: कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके नाखून जल्दी टूट जाते हैं या बढ़ने से पहले ही कमजोर होकर टूटने लगते हैं. नाखूनों का बार-बार टूटना शरीर में पोषण की कमी, ज्यादा केमिकल के इस्तेमाल या सही देखभाल न करने की वजह से हो सकता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर नाखूनों को मजबूत और लंबा बना सकते हैं.
HoliCleaning: दीवारों से होली का रंग हटाने का सबसे आसान तरीका
ये 3 आसान उपाय
नारियल तेल से करें मसाज- नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए नारियल तेल काफी फायदेमंद माना जाता है. रोज रात को सोने से पहले हल्के गुनगुने नारियल तेल से नाखूनों और क्यूटिकल्स की हल्के हाथों से मसाज करें, इससे नाखूनों को पोषण मिलता है और वे टूटने से बचते हैं.
नींबू और जैतून तेल का इस्तेमाल करें- नींबू में मौजूद विटामिन-C और जैतून तेल में मौजूद पोषक तत्व नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. एक कटोरी में थोड़ा सा जैतून तेल लें और उसमें कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं, इसमें नाखूनों को कुछ मिनट तक डुबोकर रखें, नियमित रूप से ऐसा करने से नाखून मजबूत और चमकदार बन सकते हैं.
संतुलित आहार लें- मजबूत नाखूनों के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है, अपने आहार में प्रोटीन, बायोटिन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर चीजें शामिल करें। जैसे हरी सब्जियां, फल, अंडे, दूध और सूखे मेवे, इससे नाखूनों की ग्रोथ बेहतर होती है और वे जल्दी नहीं टूटते.
इन बातों का भी रखें ध्यान
नाखूनों को बहुत ज्यादा पानी या केमिकल के संपर्क में आने से बचाएं, घर के काम करते समय दस्ताने पहनना बेहतर रहता है, साथ ही समय-समय पर नाखूनों को साफ और ट्रिम करते रहें.
इसे भी पढ़े-http://Holi2026: भारत में होली में भांग का चलन कैसे हुआ शुरू?























