Navratri Temple UP: नवरात्रि का पावन पर्व मां दुर्गा की आराधना का सबसे शुभ समय माना जाता है, इस दौरान भक्त देशभर के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं. उत्तर प्रदेश में भी कई ऐसे शक्तिपीठ हैं, जहां नवरात्रि के समय विशेष आस्था और भीड़ देखने को मिलती है. आइए जानते हैं यूपी के कुछ प्रमुख शक्तिपीठों के बारे में, जहां आपको नवरात्रि में जरूर जाना चाहिए.
http://NavratriDay3: नवरात्रि के तीसरे दिन क्यों खास हैं मां चंद्रघंटा? जानिए
इन शक्तिपीठों के दर्शन जरूर करें
विंध्यवासिनी देवी मंदिर (मिर्जापुर): विंध्याचल में स्थित यह मंदिर मां दुर्गा के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, मान्यता है कि यहां मां विंध्यवासिनी भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं. नवरात्रि में यहां भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं.

ज्वाला देवी मंदिर (सोनभद्र): यह मंदिर अपनी अनोखी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है, यहां मां की ज्योति निरंतर जलती रहती है, जिसे बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्रि में यहां विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.

नैमिषारण्य (सीतापुर): यह पवित्र स्थान धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, यहां स्थित देवी मंदिरों में नवरात्रि के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है.

कालिका देवी मंदिर (गोरखपुर): यह मंदिर मां काली को समर्पित है और यहां दर्शन करने से नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलने की मान्यता है.

देवी पाटन मंदिर (बलरामपुर): यह मंदिर भी शक्तिपीठों में विशेष स्थान रखता है, यहां मां दुर्गा की पूजा करने से सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है.

यह भी पढ़े-http://ChaitraNavratri2026: चौथे दिन मां कुष्मांडा को कैसे प्रसन्न करें

























