Onion juice for hair growth: आजकल बाल झड़ना और डैंड्रफ (रूसी) की समस्या आम हो गई है. प्रदूषण, गलत खान-पान और स्ट्रेस के कारण बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं, ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो किचन में मौजूद एक साधारण चीज प्याज आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. प्याज का रस बालों के लिए किसी प्राकृतिक टॉनिक से कम नहीं है.
SummerSkincare: गर्मी में स्किन हो रही है ड्राई? ये 5 टिप्स तुरंत अपनाएं
क्यों फायदेमंद है प्याज का रस?
प्याज में सल्फर, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ बनाते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं. यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर हेयर ग्रोथ को भी तेज करता है.
प्याज के रस के फायदे
डैंड्रफ से छुटकारा: प्याज का रस स्कैल्प के बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करता है, जिससे रूसी की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाती है.
बालों का झड़ना कम करता है: यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे हेयर फॉल कम होता है.
नए बाल उगाने में मदद: प्याज का रस बालों के फॉलिकल्स को एक्टिव करता है, जिससे नए बाल उगने लगते हैं.
बालों को बनाता है घना और मजबूत: नियमित इस्तेमाल से बाल घने, मजबूत और चमकदार बनते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल?
1-2 प्याज का रस निकाल लें, इसे सीधे स्कैल्प पर लगाएं, 20-30 मिनट तक छोड़ दें, फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें, हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.
ध्यान रखने वाली बातें
अगर स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, आंखों में जाने से बचाएं, ज्यादा समय तक स्कैल्प पर न छोड़ें.
ये भी पढ़े- HealthyLifestyle: रोज तांबे का पानी पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए























