Handloom Budget2026: निर्मला सीतारमण ने पेश की Budget 2026 में भारतीय हैंडलूम की नई मिसाल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Budget 2026 पेश करते समय एक बार फिर भारतीय हैंडलूम की समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर उजागर किया. संसद में बजट प्रस्तुति के दौरान उनका पारंपरिक हैंडलूम परिधान चर्चा का विषय बना, जिसने यह संदेश दिया कि आर्थिक नीतियों के साथ संस्कृति और स्वदेशी पहचान भी उतनी ही महत्वपूर्ण है.
Budget 2026: बड़ा ऐलान! हर जिले में बनेंगे गर्ल्स हॉस्टल
हैंडलूम के जरिए आत्मनिर्भर भारत का संदेश
निर्मला सीतारमण का हैंडलूम परिधान केवल एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि यह ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को दर्शाता है. इस तरह की प्रस्तुति से देश के बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को प्रोत्साहन मिलता है.
बजट 2026 और हैंडलूम सेक्टर
Budget 2026 में सरकार ने हैंडलूम और टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई, बुनकरों के लिए स्किल डेवलपमेंट और मार्केट एक्सेस पर जोर दिया.ग्रामीण रोजगार और महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने की बात कही.
संस्कृति और अर्थव्यवस्था का संगम
विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुति बजट जैसे गंभीर विषय को जनता से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनती है, इससे युवा वर्ग में भी भारतीय हस्तशिल्प और परंपराओं के प्रति रुचि बढ़ती है.
यह भी पढ़े-Budget 2026: फाइनेंस मंत्री का स्टाइल स्टेटमेंट! 9 बजट, 9 रेशमी साड़ियां






















